मेष- आज विद्यार्थियों के लिए समय समान्य है।शारीरिक और मानसिक थकान महसूस कर सकते हैं। हो सके तो यात्रा टाल दें। आपका व्यवहार किसी को हानि न पहुंचाए, इसका ध्यान रखना होगा।
वृषभ- आज कलाकारों तथा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का उत्तम समय है। हर कार्य आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा करेंगे और उसमें सफलता भी मिलेगी।
मिथुन- आज प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकते है। नई योजनाएं शुरू करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसाय करनेवालों को सरकार की तरफ से लाभ मिलने और नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों की कृपादृष्टि पाने का योग दिख रहा है।
कर्क – आज गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकता है। आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। मन में नकारात्मक विचार पैदा ना होने दें।
सिंह – आज आप काफी भावुक रहेगें।आत्मविश्वास और निर्णय शक्ति के कारण आज आप कोई भी कार्य जल्दी पूरा करेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता तथा अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या – आज नकारात्मक विचार मन में न आने दें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च हो सकता है।
तुला – आज आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके लिए दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मित्रों के पीछे खर्च भी होगा और उनसे लाभ भी प्राप्त होगा।
वृश्चिक – आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दिन आपके लिए शुभ फलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल होगा। उच्च अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने का योग है।
धनु – आज व्यावसायिक रूप से बाधाएं उपस्थित हो सकती हैं। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। शारीरिक रूप से आलस्य का अनुभव हो सकता है। मन में व्यग्रता रह सकती है।
मकर – आज साझेदारों के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें।आपके लिए आकस्मिक धन खर्च के योग हैं। नकारात्मक भावनाओं को सकारात्मकता से दूर करें। व्यावसायिक स्थल पर अनुकूलता रहेगी।
कुंभ – आज व्यापार में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य मनोबल और आत्मविश्वास से करेंगे। साझेदारों से लाभ होगा। वाहनसुख प्राप्त होगा। प्रबल धन लाभ का योग बन रहा है।
मीन – आज वाणी पर संयम रखें। दिन शुभफलदायी है। मनोबल और आत्मविश्वास अधिक रहेगा। शारीरिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। व्यावसायिक स्थल पर साथ काम करने वालों का व्यवहार अच्छा रहेगा।
मंगलवार, मई २२, २०१८ का पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: ०५:४३ सूर्यास्त: १९:०४
हिन्दु सूर्योदय: ०५:४७ हिन्दु सूर्यास्त: १९:००
चन्द्रोदय: १२:२८ चन्द्रास्त: २५:३४+
सूर्य राशि: वृषभ चन्द्र राशि: सिंह
सूर्य नक्षत्र: कृत्तिका द्रिक अयन: उत्तरायण
द्रिक ऋतु: ग्रीष्म वैदिक अयन: उत्तरायण
वैदिक ऋतु: ग्रीष्म हिन्दु लूनर दिनांक शक सम्वत: १९४० विलम्बी। चन्द्रमास: ज्येष्ठ (अधिक) – अमांत विक्रम सम्वत: २०७५ विरोधकृत् ज्येष्ठ (अधिक) – पूर्णिमांत
गुजराती सम्वत: २०७४ पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: अष्टमी – २०:३० तक नक्षत्र, योग तथा करण नक्षत्र: मघा – २०:२८ तक योग: व्याघात – २४:४८+ तक प्रथम करण: विष्टि – ०९:१८ तक द्वितीय करण: बव – २०:३० तक अशुभ समय दूमुहूर्त: ०८:२५ – ०९:१८ वर्ज्य: ०८:५७ – १०:२९ २३:१८ – २४:०१+ २८:१७+ – २९:५१+ राहुकाल: १५:४२ – १७:२१ गुलिक काल: १२:२३ – १४:०२ यमगण्ड: ०९:०५ – १०:४४ शुभ समय अभिजीत मुहूर्त: ११:५७ – १२:५० अमृत काल: १८:१० – १९:४२
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…