Categories: Crime

इलाके मे नवजात बच्ची का शव मिलने से फैली सनसनी

सरताज खान

गाजियाबाद / लोनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोक विहार कॉलोनी में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।जिसे देखने भारी संख्या में भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लिया। सोमवार को करीब 4:30 बजे कॉलोनी के लोगों ने एक खाली पड़े प्लाट में नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा।

यह खबर पलक झपकते ही कॉलोनी में आग की तरह फैल गई और भारी संख्या में कॉलोनीवासी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शव सफेद कपड़े में लिपटा था। आशंका जताई जा रही है कि आसपास के किसी क्लीनिक पर अवैध तरीके से गर्भपात कराया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts