इलाके मे नवजात बच्ची का शव मिलने से फैली सनसनी


गाजियाबाद / लोनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली अशोक विहार कॉलोनी में नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।जिसे देखने भारी संख्या में भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को कब्जे में लिया। सोमवार को करीब 4:30 बजे कॉलोनी के लोगों ने एक खाली पड़े प्लाट में नवजात बच्ची का शव पड़ा देखा।












