सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी थाना कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह करीब साड़े ग्यारह बजे लोनी तिराहे से एससीएसटी व बलात्कार के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में दूसरा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है।
थाना प्रभारी उमेश कुमार पाण्ड़े ने बताया कि करीब एक सप्ताह पुर्व निर्मला कुंज कालोनी स्थित एक दलित के घर मे घुसकर दो लोगों ने एक महिला के साथ बलात्कार किया था। इसके बाद से दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में दोनों आरोपी के खिलाफ तहरीर दे रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इस मामले में फरार चल रहा एक आरोपी संजय निवासी भोपुरा थाना (साहिबाबाद) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है। जल्द उसको भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…