रूपेंद्र भारती
मऊ : घोसी कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना गाँव के समीप मार्ग दुर्घटना में दो राजस्वकर्मी जख्मी हो गये।जिनको प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।जिला अस्पताल से एक को वाराणसी के लिए रिफर कर दिया।जहां एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है ।
घोसी तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक एवं भगवानपुर कोइरियापार 50 वर्षीय परशुराम यादव पुत्र सत्यदेव यादव अपने ही क्षेत्र के लेखपाल एवं गाढ़ा रतनपुरा निवासी 21 वर्षीय सतीश गुप्ता पुत्र रामाश्रय गुप्ता के साथ घोसी तहसील से 10 :30 बजे क्षेत्र के कार्य करने के लिए जा रहे थे कि अहमदपुर असना गांव के सिवान में ही अपने निजी मोटर साइकिल से पहुंचे थे कि टेलीफोन विभाग द्वारा खोदा गया गड्डा को बचाने लगे तो इतने में सामने से आ रही बैगनार ने टक्कर मारते हुए भाग निकला ।जिसमे राजस्व निरीक्षक परशुराम यादव एवं लेखपाल सतीश गुप्ता घायल हो गये ।जिन्हें वहाँ से गुजर रहे प्रधानपति एवं समाजसेवी टीपू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया ।जहां से दोनों ही लोगों को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया ।जिला अस्पताल से स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने सतीश गुप्ता को वाराणसी के लिए रिफर कर दिया ।जहां पर स्थिति नाज़ुक बनी हुई है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…