यशपाल सिंह
आजमगढ़/मऊ. दीदारगंज थाने के एक गांव की युवती को मऊ जिले के रिश्तेदारी का युवक पिछले दो वर्षों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान युवती के गर्भवती हो जाने पर गर्भपात करवा कर नाता तोड़ दिया और मारपीट कर भगा दिया। इस पर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया।
दीदारगंज थाने के एक गांव की 30 वर्षीया युवती का मऊ जिले के मऊ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रिश्तेदारी है। रिश्तेदारी के एक 32 वर्षीय युवक का युवती के घर आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। दो वर्ष पूर्व से शादी करने का झांसा देकर युवक युवती के साथ नाजायज संबंध बनाता रहा। इस दौरान अप्राकृतिक रूप से भी दुष्कर्म करता रहा। लगातार दुष्कर्म करने से युवती के गर्भवती होने पर युवक बिदग गया और डरा धमका कर युवती को दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। गर्भपात कराने के बाद मारपीट कर युवती को भाग दिया। युवती की तहरीर पर दीदारगंज थाने की पुलिस ने गुरुवार को मऊ जिले के मऊ कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी मुजमिल अंसारी पुत्र मो.अतिकुर्र जफर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…