Categories: Crime

बाजार जाते समय किशोरी के साथ छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

यशपाल सिंह.

आजमगढ़. मेहनगर थाने के एक गांव की किशोरी को बाजार जाते समय सात मई को एक युवक ने छेड़खानी करते हुए उसका कपड़ा तक फाड़ दिया। विरोध करने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। इस पर पुलिस ने 10 दिन बाद गुरुवार की शाम को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

मेहनगर थाने के एक गांव की किशोरी सात मई की शाम छह बजे तरवा थाने के खरिहानी बाजार में खरीददारी करने गई थी। इस बीच एक युवक रास्ते में किशोरी के साथ छेड़खानी करते-करते कपड़े तक फाड़ दिया। युवती ने घर आने पर अपनी मां से पूरी बात बताई। मां की तहरीर पर पुलिस ने मेहनगर थाने के कटहन गांव निवासी सत्यम सिंह  के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts