आसिफ रिज़वी,
मऊ. थाना हलधरपुर के चौकी क्षेत्र रतनपुरा के दक्षिणांचल में तमसा नदी के किनारे बसे गांव लसरा मे 2 दिन पहले मखंचू नट उम्र लगभग 20 वर्ष पुत्र लड्डन नट दोपहर के समय खाना बनाते समय आग की चपेट में आ गया था ।जिससे उसकी पूरी शरीर पूरी तरह से जल चुकी थी जानकारी होने के बाद परिजन एवं गांव के लोग उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुरा लेकर गए। किंतु अधिक जल जाने के कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से रेफर होने के बाद उपरोक्त व्यक्ति का इलाज मंडलीय अस्पताल आजमगढ़ में चल रहा था, किंतु आज दिनांक 21 मई 2018 दिन सोमवार सुबह करीब 5:00 बजे दम तोड़ दिया । जिससे गांव के लोग एवं परिवार के लोग बहुत ही दुखी हुए। प्रशासन के द्वारा PM कराने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…