यशपाल सिंह
(बलिया) : रसड़ा-मऊ मार्ग के पावर हाउस गढिया के समीप रविवार की सुबह लगभग पांच बजे चालक को झपकी आ जाने से स्कार्पियो खाई में चली गई। जिससे उस पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें रसड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से सभी को सदर के लिए रेफर कर दिया गया।
कानपुर से चलकर बलिया को जा रही स्कार्पियो जैसे ही गढि़या स्थित पावर हाउस के समीप पहुंची तो चालक को झपकी आ गई जिससे तेज रफ्तार स्कार्पियो खाई में जा घुसी। स्कार्पियो में सवार सभी घायलों के चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े और उन्हें बाहर निकाला। स्कार्पियों में सवार नरेंद्र कुमार ¨सह (60) निवासी खरींदा छपरा बिहार, मुनीब कुमार यादव (35) निवासी महराजपुर थाना रेवती, सुमीत कुमार ¨सह (40) परिखरा बलिया तथा संतोष कुमार (27) बीरा भागर रेवती गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…