करिश्मा अग्रवाल
बरेली में गैंगरेप की शिकार नाबालिग लड़की के बाल विवाह का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगे हैं. बरेली में 14 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना हुई. यही नहीं मामले में पंचायत ने फरमान सुनाते हुए लड़की का विवाह एक अन्य शख्स से करवा दिया. वहीं दरिंदे लगातार गैंगरेप पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है लेकिन कार्रवाई अब तक किसी के खिलाफ नहीं की गई है
मामला बरेली के शाही थाना क्षेत्र का है. यहां एक 14 साल की किशोरी से उसके ही गांव के 3 दरिंदों ने हवस का शिकार बनाया. यही नहीं इसके बाद से वे पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने लगे. मामला ग्राम प्रधान तक पहुंचा तो यहां उन्होंने पंचायत बुलाकर एक अन्य बेकसूर नाबालिग लड़के से छात्रा का बाल विवाह करा दिया. यही नहीं आरोप है कि इसके बाद भी दुराचारी शांत नहीं बैठे, उन्होंने पुलिस से सांठगांठ कर बेकसूर नाबालिग लड़के को भी कई दिनों तक थाने में बिठाया. पता चला है कि अब पुलिस ने मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. लेकिन कार्रवाई के नाम पर अभी तक कुछ नहीं किया गया है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…