Categories: UP

ट्रेन की चपेट में आया अन्नदाता, हुई मौत

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। मेेजा थाना क्षेत्र में स्थित बलुहा समहन गांव खेत की सिचाई करने जा रहे एक किसान की शनिवार की रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई है। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जें में लेकर विधिक कार्रवाई किया। मेजा बलुहा समहन गांव निवासी कुम्भेश्वर प्रसाद 40वर्ष पुत्र दशरथ खेती करके किसी तरह पत्नी मंजू देवी एवं पांच बेटियों का भरण-पोषण करता था।

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात वह घर से खेत में सिचाई करने के लिए गया। जहां रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी रविवार की सुबह ग्रामीण शौंच के लिए जब उधर गये तो हुई। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।

pnn24.in

Recent Posts