आफताब फारुकी
इलाहाबाद। सराय ममरेज थाना क्षेत्र के नैकीपुर गांव के एक युवक ने शनिवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह परिवार के लोग भी नहीं बता सके। सराय ममरेज के नैकीपुर गांव निवासी दिनेश कुमार 32वर्ष पुत्र राम खेलावन बाम्बे में प्राइवेट नौकरी के सहारे दो बेटे एवं पत्नी शिवकुमारी का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि 10 मई को अवकाश लेकर अपने घर आया था। वह एक सप्ताह पूर्व अपने पत्नी को उसके मायके मोनो गांव थाना जंगीगंज जिला भदोही छोड़कर आया। शनिवार को वह घर पर ही था।
परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद आराम करने के लिए चले गये। वह भी अपने कमरे में चला गया। रविवार की सुबह उसे बुलाने के लिए एक बच्ची गई तो उसका कमरा अन्दर से बन्द था। आशंका होने पर उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे तो उसे फंदे पर लटकता हुआ पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…