गाजीपुर के युवा सपा नेता प्रमुख समाजसेवी एवं सरयू राय मेमोरियल डीग्री कालेज के प्रबंधक अभिजीत राय हिमांशु रविवार को सुबह सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय से मिलने उनके पैतृक गांव सुरही थाना नरहीं जनपद बलिया जा रहे थे।हिमांशु राय की फारच्यूनर गाडी जब नरहीं थाना के सोहांव के पास पहुंची थी तभी एक अनियंत्रित डी सी एम ने उनकी गाडी के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारते हुवे डी सी एम बगल के गंगा लाइन होटल में घुस गयी। डी सी एम का चालक गाडी से कूद कर फरार हो गया।मौके पर आनन फानन में 100 नम्बर की गाडी पहुंच गयी और डी सी एम को अपने कब्जे में ले लिया। इस दुर्घटना की सूचना जंगल के आग की तरह गाजीपुर और बलिया में दौड गयी। ज्ञात हो की अभिजीत राय हिमांशु वरिष्ठ सपा नेता राजेश राय पप्पू के भतीजा और गाजीपुर के प्रमुख समाजसेवी अरबिन्द राय अभियंता के पुत्र है।
हिमांशु राय ने बताया की मै और मेरे चालक तथा उनके सहयोगी सभी लोग बिल्कुल सुरक्षित है। इस दुर्घटना की जानकारी होते ही कमलेश राय शर्मा, श्याम बहादुर राय, दिनेश राय गुड्डू ,अक्षय कनौजिया, समेत ढेर सारे शुभचिंतक घटना स्थल के लिए निकल रहे थे लेकिन हिमांशु राय ने सभी को मना कर दिया। उन्होंने सभी से कहा की हम लोग पुरी तरह सुरक्षित है और वापस गाजीपुर लौट गये है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…