लखीमपुर खीरी – लखीमपुर खीरी में नाबालिग बेटियां महफूज नहीं है अलबत्ता कोतवाली क्षेत्र तिकुनिया में छेड़छाड़ से परेशान नाबालिक किशोरी ने फाँसी लगाकर दी जान।
प्राप्त समाचारों के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिसुवारी की नाबालिक लड़की उम्र 15 वर्ष जो गांव के बाहर मक्के के खेत में शौच के लिये गयी थी जहाँ घात लगाए बैठे गांव के ही राजेश ने अपने दो अन्य साथियों के साथ लड़की को मक्के के खेत में दुराचार करने की नियत से खींच लिया और तीनों लोगों ने लड़की के साथ जमकर छेड़छाड़ की किसी तरह दरिंदों के चंगुल से छोटी लड़की घर वापस आई और पूरी घटना को अपने घर वालों से बताया।
उधर दरिंदगी करने वाले शोहदों ने लड़की की बदनामी करने की नियत से पूरी घटना अलग-अलग जगह पर गांव में गांव वालों को बता दी । जिससे अपनी बदनामी से आहत नाबालिक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
मृतक नाबालिक लड़की की मां ने गांव के ही उक्त व्यक्ति के नाम तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। वही लड़की के मामा रामबहादुर और चाचा राजकुमार का कहना है आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है बहर हाल सनसनीखेज वारदात के बाद परिजन जहां डरे सहमे हुए हैं वही पुलिस अधिकारी घटना पर चुप्पी साधे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…