आफताब फारुकी
इलाहाबाद। हडिया फ्लाईओवर पर बुधवार की रात एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी।
जार्जटाउन थाना क्षेत्र के दरभंगा कालोनी निवासी बनारसी लाल यादव का 25वर्षीय पुत्र सौरभ यादव बुधवार को किसी काम से बाइक द्वारा हंडिया गया था। जहां से देर रात लौट रहा था। जैसे ही हंडिया फ्लाईओवर पर पहुंचा तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे वह गम्भीर रूपसे घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी।घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई में छोटा, अविवाहित मां आशा देवी हैं। मृतक दूध का कारोबार करता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…