मु० अहमद हुसैन( जमाल) वकील अहमद अंसारी
रेवती/बलिया- स्थानीय थाना अंतर्गत खरिका ग्रामसभा के कोलेन पांडेय के टोला गांव निवासी बिजली संविदा कर्मी युवक के ईलाज के दौरान हुई मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। मनजीत शर्मा (30) वर्ष पुत्र बैजनाथ शर्मा विद्युत केन्द्र बैरिया मे संविदा लाईन मेन पर कार्यरत था ।गत 19 जून को सायं बैरिया फीडर पर लाईन की मरम्मत कर अपने एक सहयोगी अनिक तिवारी के साथ बाईक से गांव कोलेन पांडेय के टोला आ रहा था ।रेवती बैरिया मार्ग पर चकिया मोड़ के पास बाईक सामने बिजली के खंभे से टकराकर पल्टी खा गयी ।
जिसके चलते मनजीत शर्मा व अनिक तिवारी घायल हो गये ।दोनो का सदर अस्पताल बलिया मे ईलाज चल रहा था । मनजीत कि स्थिति गंभीर होने पर उसे बलिया से मऊ के लिए रेफर कर दिया गया । 20 जून की रात मे ईलाज के दौरान मनजीत की मौत हो गयी ।मृतक की एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी ।तीन भाई मे सबसे बड़ा परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था ।उसके मृत्यु का समाचार मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। उसकी पत्नी गुड़िया देवी के आर्तनाद से आस पास के लोगो की आँखे नम हो जा रही है ।पिता बैजनाथ सहित परिवार के अन्य सदस्य भी काफी गुमशुम हो गय
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…