यशपाल सिंह
आजमगढ़. फूलपुर कोतवाली के मकसूदिया गांव के पास शनिवार को दोपहर में लगभग 12 बजे डीसीएम वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर फूलपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
निजामाबाद थाने के फरिहां गांव निवासी 30 वर्षीय खालिद पुत्र मो.आजम और अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के गोविंदपुर गांव निवासी 20 वर्षीय मो.नौशाद पुत्र मजीद शनिवार को सुबह शाहगंज से रिश्तेदारों के यहां ईद पर गले मिल बधाई देकर एक ही बाइक से वापस आ रहे थे। इस बीच फूलपुर कोतवाली के मकसूदिया गांव के पास सामने से आ रहे डीसीएम वाहन के चपेट में आ गए। घायल खालिद और नौशाद को फूलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया,जहां हालत गंभीर होने पर नौशाद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…