यशपाल सिंह
आजमगढ़. अतरौलिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर आमने-सामने बाइक टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं महराजगंज थाना क्षेत्र में भी शुक्रवार की शाम को बाइक से टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अंबेडकर नगर जिले के पलई रामनगर निवासी 25 वर्षीय विजय वर्मा पुत्र स्व.लौटन वर्मा शनिवार को सुबह लगभग नौ बजे बाइक से अतरौलिया बाजार आया था। वापस जाते समय अतरौलिया के शांति चौक के पर सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गया। परिणाम स्वरूप बाइक सवार विजय वर्मा घायल हो गया।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता गांव निवासी 22 वर्षीय आलोक पुत्र स्व.रामनयन सिंह शुक्रवार की शाम को अतरौलिया क्षेत्र में बाइक से तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। इस बीच लगभग साढ़े सात बजे अतरौलिया थाने के न्योरी गांव के पास सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो जाने से बाइक सवार आलोक वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया।
दूसरी तरफ महराजगंज थाने के कुढ़ही गांव निवासी 20 वर्षीय जयचंद्र पुत्र सर्वजीत शुक्रवार की शाम को बाइक से कुढ़ही बाजार से खरीदारी कर वापस घर जा रहा था। बाजार से निकलते ही सामाने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। परिणाम स्वरूप बाइक सवार जयचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…