मो आफताब फारूकी
इलाहाबाद। सोरांव थाना क्षेत्र के खनिनार गांव में गुरूवार की रात सम्पत्ति विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह मृत युवक की पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए सौतेली सास व ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।
सोरांव के खनिनार उर्फ रामनगर उमरी गांव निवासी अशोक भारतिया 40वर्ष पुत्र बुधई पासी अपनी मां स्वर्गीय धर्मादेवी का इकलौता वारिश था। जबकि उसके पिता ने मां के निधन के बाद तारा देवी से दूसरी शादी कर लिया है। शौतेली मां तारा देवी के दो पुत्र और दो बेटिंया है। परिवार की सम्पत्ति को लेकर विगत काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। अशोक मजदूरी करके किसी तरह एक बेटा एवं तीन बेटियां और पत्नी उर्मिला का भरण-पोषण करता था।बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात अशोक का विवाद उसकी सौतेली मां तारा देवी से हो गया। विवाद के दौरान तारा देवी व अशोक के पिता से मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान अशोक की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। अशोक की पत्नी ने थाने में सास, ससुर एवं दो नन्दों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सम्पत्ति को लेकर हुए विवाद में अशोक नामक युवक की मौत हो गई। मृतक की पत्नी से ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…