मो आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। सराय ममेरज थाना के समीप गुरूवार की रात एक युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह घर के पीछे खेत में उसका शव पाया गया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। हत्या की वजह आशनाई से जुड़ा नजर आ रहा है।
सराय ममरेज निवासी राकेश पुत्र स्वर्गीय राम अभिलाश की 20वर्षीय बहन कविता चार बहनों मेें सबसे छोटी थी। इंटर की परीक्षा पास करने के बाद घर में रहती थी। बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात में परिवार के लोग सभी खाना खाकर सो गये। कविता भी अपने विस्तर पर चली गई। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के लोग उठे तो वह घर में नहीं मिली तो परिवार के लोग उसकी खोजबीन करने लगे। इसी बीच गांव के लोगों ने बताया कि उसके घर के पीछे खेत में उसका शव पड़ा है। उसके गले व शरीर पर धारदार हथियार के चोंट मिले है। यह देखते ही परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। युवती की हत्या की खबर मिलते ही क्षेत्राधिकारी हण्डिया, पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह सहित मौके पर आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात अपराधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक गंगापार सुनील कुमार सिंह कहना है कि एक युवती की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या किसने किया और किस वजह से की गई इन सभी विन्दुओं की जांच की जा रही है। परिवार के लोगों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…