इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षायें प्रदेश के 85 परीक्षा केन्द्रों पर संचालित की जा रही है। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने शुक्रवार को लखनऊ परिक्षेत्र में स्थित परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
कुलपति प्रो. सिंह ने नेशनल पी.जी कालेज एवं काली चरण डिग्री कालेज स्थित परीक्षा केन्द्र पर चल रही परीक्षाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिये केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है। परीक्षा केन्द्र पर छात्रों के लिए शीतल पेयजल, प्रकाश एवं हवा की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। इलाहाबाद सहित लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, नोएडा, बरेली तथा फैजाबाद परिक्षेत्र में विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में आज तीनों पालियों में परीक्षायें शंातिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।परीक्षा नियंत्रक डा. जी.के द्विवेदी ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता के अंतर्गत नकल मुक्त परीक्षा के आयोजन में किसी भी प्रकार की ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के कुछ जिलों में नकल विहीन परीक्षा का सख्ती से अनुपालन करने के लिये स्थानीय पुलिस की सहायता ली जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…