Categories: Crime

अधेड़ सहित दो शव गंगा व यमुना में मिले लावारिश

आफताब फारूकी

इलाहाबाद। जनपद में अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की सुबह एक अधेड़ सहित दो लोगों शव यमुना नदी में पाये गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो की पहचान कराने में नाकाम हो गई।

पहली घटना नैनी कोतवाली क्षेत्र में स्थित संगम में शनिवार की सुबह एक अधेड़ की गंगा स्नान करते समय डूबनेे से मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस का सहयोग लेकर अधेड़ के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अथक प्रयास के बावजूद उसके शव की पहचान नहीं करा पायी।

शहर के करेली थाना क्षेेत्र के करेहदा गांव के समीप यमुना नदी में शनिवार की सुबह एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सक्रिय हुई करेली थाने की पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर, उसकी पहचान कराने का काफी प्रयास किया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र लगभग 29 वर्ष है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts