आफताब फारूकी
इलाहाबाद। नगर के धूमनगंज थाना एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम ने शनिवार की सुबह विष्णापुरी कालोनी के पास से कई मामलों में वांछित व पचीस हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया।
नगर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी साहिबा उर्फ मो0 इसराईल पुत्र इसरार निवासी मलावा खुर्द थाना झूंसी हालपता मरियाडीह थाना धूमनगंज है। जबकि उसका एक साथी मौके से भागने में कामयाब हो गया। पूछताछ के दौरान साहिबा ने बताया कि वसीम निवासी गयासउद्दीनपुर थाना धूमनगंज है जिसके साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। फरार वसीम की तलाश जारी है। साहिबा के खिलाफ झूंसी थाना सहित शहर के विभिन्न थानों में अबतक 8 आपराधिक मुकदमें दर्ज है। जानलेवा हमला, लूट, डकैती सहित कई संगीन वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह विगत कई वर्षो से फरार था। उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार की भोर में स्वाट टीम प्रभारी राकेश कुमार ने धूमनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा को सूचना दिया कि कुछ शातिर लुटेरे मरियाडीह में मौजूद है। सूचना पर राजेश कुमार वर्मा अपने हमराही एसएसआई शैलेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न मिश्रा सहित पूरी टीम के साथ पहुंचे और गिरफ्तार किया। पकड़े गये आरोपी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…