Categories: Crime

लावारिस मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। नगर के करेली थाना क्षेत्र में गोलपार्क के समीप मंगलवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि करेली के गोलपार्क के समीप इस्लामिया कालेज के पीछे एक 25वर्षीय युवक का शव पाया गया है। उसके शरीर पर कोई जाहिराना चोंट नहीं है। सुबह स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। करेली पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। लेकिन अबतक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। युवक की मौत कैसे हुई है इस राज का पर्दा तो अन्त्य परीक्षण के बाद ही पायेगा। पुलिस की प्राथमिकता यह है कि उसकी पहचान हो जाय। इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts