Categories: AllahabadCrime

फांसी लगाकर एयरफोर्स कर्मी ने की आत्महत्या

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी सदन कालोनी में सोमवार की रात एक एयरफोर्स कर्मी ने कतिपय कारणों से क्षुब्ध होकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

पंजाब के भटिण्डा निवासी कारपोरल आई सिंह 30वर्ष पुत्र देवेन्द्र सिंह वायु सेना बमरौली के विंग 29 में नौकरी करता है। त्रिवेणी सदन कालोनी में रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात लगभग एक बजे उसे आस-पास के लोगों ने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा तो उसे तत्काल उपचार के लिए सैनिक अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार की सुबह सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेेकर जांच शुरू कर दिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts