आफताब फारुकी
इलाहाबाद। महिला बन्दी ने गत दिनों जिला महिला चिकित्सालय में एक बच्ची को जन्म दिया। जिसकी उपचार के दौरान चिल्ड्रेन अस्पताल में शुक्रवार की रात मौत हो गयी। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची खुल्दाबाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद गाजीपुर के घुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के कृतिसिंहपुर की रहने वाली रीता यादव पुत्री बिरजूमती यादव को किसी मामले में जिला न्यायालय के आदेश पर 17 दिसम्बर 2017 को इलाहाबाद के राजकीय महिला शरणालय भेजा गया। 24 अप्रैल को 2018 को प्रसव पीड़ा के चलते उसे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसने अनन्या उर्फ खुशबू को जन्म दिया। 25 मई को खुशबू की तबियत बिगड़ने पर उसे चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची खुल्दाबाद पुलिस ने रविवार को बच्ची के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…