आफताब फारुकी
इलाहाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के जीरो रोड नाज सिनेमा हाल के पास स्थित एक सुलभ शौचालय की छत से शनिवार की रातसंदिग परिस्थिति में गिकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के बेगूसरांय जिले के तेघरा थाना क्षेत्र के मदरापुर गांव निवासी रमाशंकर का 20 वर्षीय पुत्र चन्दन इलाहाबाद के जीरों स्थित नाज सिनेमा हाल के पास एक सुलभ शौचलय में अपने बहनोई मनोज चैधरी के साथ रहता था। मनोज उक्त शौचलय की देखभाल करता है। चन्दन चैक स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था। शनिवार की रात वह सुलभ शौंचालय की छत में सोने के लिए गया। जहां देर रात संदिग्ध परिस्थिति में नीचे गिरने से घायल हो गया। उसके बहनोई एवं अन्य लोगों उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के बहनोई मनोज ने बताया कि वह दो भाई में छोटा, एक बहन है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…