Categories: CrimeUP

फांसी लगाकर दुकानदार ने दी जान

आफ़ताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के मोटियान टोला में सोमवार की सुबह एक दुकानदार का फंदे पर लटका शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शव दो दिन पुरान है।
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के मोटियान टोला निवासी संतोष केसरवानी 48 पुत्र भोलानाथ केसरवानी कस्मेटिक की दुकान के सहारे एक पुत्र, दो पुत्री और पत्नी रेखा देवी का पालन पोषण करता था। इधर एक माह से विवाद के चलते वह अपने घर से कुछ दूरी पर हरिकेसरवानी के निर्माणाधीन मकान में रह रहा था। सोमवार की सुबह जब हरि केसरवानी अपने मकान में पहुंचा तो वहां का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसने देखा कि संतोष का शव दरवाजे की चैखट पर रस्सी से फांसी पर लटक रहा था। हरि केसरवानी ने तत्काल घटना की जानकारी परिजनों एवं पुलिस को दी। सूचना पर बदहवास हालत में पहुंचे परिजनों का रो.रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts