आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी मोहल्ला की रहने वाली एक महिला रविवार की रात अपने दामाद और नतनी के साथ बाइक से हनुमानगंज जा रही थी। जैसे ही झूसी पुल पर पहुंची अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गये। सूचना पर पहुंची 108 एम्बूलेंस ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां कुछ घण्टे बाद महिला की मौत हो गयी। जबकि उक्त दोनों का उपचार चल रहा है।
नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कसारी मसारी मोहल्ला निवासी स्वर्गीय बिलास चन्द्र की 55 वर्षीय पत्नी गीता देवी रविवार की रात अपने दामाद सुभाष और नातिन लाडो के साथ बाइक से अपनी बेटी मंसा के गांव हनुमान गंज जा रहे थे जैसे ही झूंसी थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुल पर पहुंचे तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गये। सूचना पर पहुंची 108 एम्बूलेंस की मदद से तीनों को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान गीता देवी की कुछ घण्टों में मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका के चार पुत्र, दो पुत्री है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…