Categories: CrimeUP

जमीनी विवाद में घायल हुए वृद्ध की इलाज़ के दौरान हुई मौत

आफ़ताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। माण्डा थाना क्षेत्र के देसावर गांव में गत दिनो जमीनी विवाद में हुए मारपीट में घायल एक वृद्ध की उपचार के दौरान नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गयी।

माण्डा थाना क्षेत्र के देसावर गांव निवासी रामखेलावन 70 पुत्र स्वर्गीय रघुनाथ का 30 मई को जमीनी विवाद के चलते पड़ोसियों से मारपीट हो गयी थी। जिसमें रामखेलावन गम्भीर रूपसे घायल हो गये थे। पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे नगर के एसआरएन में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की रात मौत हो गयी। परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में तीन पुत्र, तीन पुत्री और पत्नी सुमित्रा देवी हैं।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts