आफ़ताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव के पास रविवार की रात आम से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार आम कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि चालक और खलासी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के आमा जहनिया गांव निवासी दीपक 45 पुत्र बृज लाल रविवार को कुण्डा के परियांवा से एक ट्रक में आम लाद कर मुगल सरायं जा रहा था। जैसे ही ट्रक नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंधियारी गांव के पास पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे आम कारोबारी दीपक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि ट्रक चालक और खलासी घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर बदहवास हालत में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में पांच पुत्र, एक पुत्री और पत्नी राजकुमारी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…