आफताब फारुकी
इलाहाबाद। सोरांव थाने की पुलिस ने गत दिनों ढाबे पर फायरिंग करने एवं गुण्डा टैक्स की मांग करने वाले दबंग कोचिंग सहित तीन लोगों को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने तीनों के कब्जे में तमंचा व पिस्टल बरामद किया।
उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शांतिपुर में स्थित कोचिंग संचालक सतीश सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी जयसिंहपुर वर्तमान पता शांतीपुरम एवं सन्दीप मौर्य पुत्र सोहनलाल मौर्य निवासी पुराना फाफामऊ गंगानगर एवं अजीत यादव पुत्र नागेन्द्र यादव निवासी पुराना फाफामऊ चुंगी थाना सोरांव को गिरफ्तार किया गया है। पूंछताछ के दौरान कोचिंग संचालक सतीश ने बताया कि सोरांव के लेहरा गांव निवासी राजकुमार त्रिपाठी के ढाबे पर 6 जून की रात चाय पीने के लिए गया था। जहां उपस्थित ढाबा कर्मचारी व राजकुमार के रिस्तेदार कप्तान मिश्रा से विवाद हुआ था। उसके दूसरे दिन ढाबा संचालक को सबक सिखाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ 7 जून की भोर गया और धमकी देकर गोली चलाने लगा। हालांकि शोर सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और उक्त तीनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। हालांकि उक्त तीन युवक फरार हो गये। ढाबा मालिक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने शुक्रवार की भोर में उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से एक अवैध पिस्टल व खोखा एवं कारतूस बरामद किया।उन्होंने बताया कि कोचिंग संचालक को जार्जटाउन में रहने वाला राहुल नामक एक छात्र कोचिंग संचालक को तमंचा उपलब्ध कराया है। इस मामले में उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…