Categories: UP

बीड़ी से लगी आग से मजदूर की गई जान

आफताब फारुकी

इलाहाबाद । बारा थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में शुक्रवार भोर में बीड़ी की चिन्नगारी से लगी आग से हजारों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गई। हादसे में एक मजदूर की जलने से जान चली गई।
बारा के कूड़ी गांव निवासी हीरालाल 40वर्ष पुत्र राजभर मजदूरी करके किसी तरह एक बेटा और दो बेटियों एवं पत्नी सरोज देवी का भरण-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि गुरूवार की रात वह परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गया। शुक्रवार की भोर में विस्तर पर लेटे हुए बीड़ी पी रहा था। इस बीच उसके विस्तर में आग कब विकराल हो गई किसी को कुछ भी पता नहीं चल पाया। आग विकराल हुई तो आस-पास के लोग उसकी चीख सुनकर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया और उसे उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उसकी सुबह मौत हो गई

Adil Ahmad

Recent Posts