आफताब फारूकी
इलाहाबाद। पेंशन सरकारी कर्मियों द्वारा जीवन भर सरकार की सेवा के एवज में जीवन निर्वाह भत्ते के रूप में उनके बुढ़ापे में मिलती है, अतः उस पर आयकर नहीं लगना चाहिए। विधायकों व सांसदों को मिलने वाली पेंशन टैक्स फ्री की भांति उन्हें मिलने वाली पेंशन भी आयकर से मुक्त होनी चाहिए। उक्त बातें गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में उपस्थित पेंशनरों ने कही।
बैठक में पर्यावरण को लेकर चर्चा की गयी, निर्णय लिया गया कि प्रति पेंशनर्स द्वारा कम से कम एक वृक्ष लगाया जाए और जुलाई में वृहद वृक्षारोपण का सामूहिक कार्यक्रम बहादुर विकास खण्ड के तेदुई ग्राम में किया जायेगा। कुम्भ मेले में स्वच्छता के दृष्टिकोण से इलाहाबाद नगर में पालीथीन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने का भी निर्णय लिया गया। उपस्थित पेंशनरों ने इस बात पर भी गहरा असंतोष व्यक्त किया कि उ.प्र. सरकार ने अभी तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेश मेडिकल योजना को लागू नहीं किया। एसोसिएशन द्वारा कहा गया कि यदि यह योजना 30 जून तक लागू नहीं किया गया तो एसोसिएशन के सदस्य जुलाई में क्रमिक अनशन करने को बाध्य होंगे, जिसके लिए शासन प्रशासन जिम्मेदार होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…