गाजियाबाद / लोनी मड़ोला गांव स्थित मीरपुर गेट गेस एजेंसी के सामने शनिवार दोपहर करीब ड़ेड बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बीए के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई व साथी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकों अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मंड़ोला गांव निवासी सुमित(19) माता, पिता व भाई के साथ रहता था। जोकि बीए का छात्र था। शनिवार दोपहर वह एसी मैकेनिक दोस्त विशाल (21) निवासी मंड़ोला के साथ एसी ठीक करने लोनी की तरफ जा रहे थे।
दोनों जैसे ही गेस एजेंसी के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससें इनकी बाइक कई फुट दूर जा गिरी। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों की भीड़ ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं साथी दोस्त विशाल की हातल गंभीर देख उसे दिल्ली के जीटीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद परिजनों ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ ट्रॉनिका सिटी थाने में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश मे जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…