Categories: Allahabad

अनियंत्रित बाइक पलटने से महिला की मौत, पति घायल

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। मेजा थाना क्षेत्र के काशी सरपतीपुर गांव के पास मंगलवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें सवार एक एक दम्पति घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की रात महिला की मौत हो गयी।
मेजा थाना क्षेत्र के परवा गांव निवासी नीबू लाल मंगलवार को पत्नी शीला देवी (४५) के साथ बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां काशी सरपतीपुर गये थे। जहां से रात में वापस लौट रहे थे कि गांव के बाहर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे दोनों गम्भीर रूपसे घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारोंने दोनों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान रात में ही शीला देवी की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका के परिवार में एक पुत्र, दो पुत्री हैं। पति किसानी करते हैं।

Adil Ahmad

Recent Posts