संजय ठाकुर
मऊ : मधुबन थाना क्षेत्र के मधुबन-मझवारा शहीद मार्ग स्थित चचाईपार चट्टी के समीप बुधवार की दोपहर बोलेरो व बाइक की आमने सामने कि भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेंज दिया।
जानकारी के अनुसार मुड़ाडार मनियार निवासी वकील यादव पुत्र भान यादव 40 वर्ष मधुबन स्थित नेवादा गांव में लगे मोबाइल टावर में बतौर कर्मचारी के पद पर तैनात था बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे अपने मित्र तालरतोय निवासी जीउत साहनी उर्फ बिहारी (45) को साथ लेकर बुलेट से मझवारा की तरफ जा रहे थे कि ज्यों ही वह चचाईपार चट्टी के समीप पहुचे थे कि विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो से आमने-सामने कि जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक वकील यादव की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जब कि जीउत साहनी ने जिला अस्पताल से रेफर के बाद वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के करून-क्रंदन से लोगों की आंखे द्रवित हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…