कनिष्क गुप्ता
इलाहाबाद : कुंभ के दौरान जाम न लगे, इसके लिए सीएमपी, सोहबतियाबाग, अल्लापुर और शिवकुटी के डॉट पुल का चौड़ीकरण किया जाना है। सभी डॉट पुल का चौड़ीकरण जून माह से होना था, लेकिन अभी तक सभी कंक्रीट के बॉक्स तैयार नहीं हो पाए हैं। इसलिए अब यह काम जुलाई से हो पाएगा।
कुंभ से पहले सीएमपी डॉट पुल और सोहबतियाबाग डॉट पुल को चार-चार मीटर, अल्लापुर डॉट पुल और शिवकुटी डॉट पुल पर साढ़े पांच-पांच मीटर का एक नया रास्ता बनाया जाना है। पिछले साल दिसंबर माह में जब सीएमपी, सोहबतियाबाग, अल्लापुर डॉट पुल का चौड़ीकरण किया गया था, तब शहरवासियों को 25 दिन तक जाम झेलना पड़ा था। इसलिए चौड़ीकरण का काम जून में कराने की योजना थी। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने इसके लिए निर्देश भी जारी किए थे, लेकिन यह काम समय पर शुरू नहीं हो पाएगा।
छुट्टियां बीतने पर बढ़ेगी दिक्कत
अभी सभी स्कूलों में छुट्टी चल रही है। अगर डॉट पुल का चौड़ीकरण अभी होता तो लोगों को जाम की समस्या से कम जुझना पड़ता। जुलाई से सभी स्कूल खुल जाएंगे। जब डॉट पुल का चौड़ीकरण होने पर सबसे बड़ी समस्या जाम की रहेगी। स्कूली बच्चों से लेकर नौकरी पेशा सभी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सतीश कुमार का कहना है कि जल्द ही कंक्रीट बॉक्स तैयार हो जाएंगे। उसके पश्चात ब्लाक लेकर एक-एक डॉट पुल का चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। कुंभ से पहले फाफामऊ से लेकर इलाहाबाद जंक्शन के बीच रेलवे लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण का काम भी समाप्त हो जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…