Categories: Crime

10 चोरी की कार दो JCB के साथ पांच आरोपी हुए गिरफ्तार

यशपाल सिंह

आजमगढ़ पुलिस ने आज एक राज्यस्तरीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरी के वाहनों का जखीरा बरामद किया है। बरामद किए गए वाहनों में जेसीबी तक शामिल हैं। एक अभियान के तहत की गई छापेमारी में पांच लोग गिरफ्तार किए गए जबकि गिरोह के कई और सदस्यों का  गिरफ्तार किया जाना शेष हैं।

पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि के निर्देशन में शनिवार को वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में राज्य स्तरीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया। 10 कार व दो जेसीबी मशीन के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार करने की बात कही गई । पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान तीन अभियुक्त मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपितों में चार आजमगढ़ के मेहनाजपुर के निवासी बताए गए हैं। पांचवां आरोपित राजकुमार यादव लखनऊ के नई बस्ती साहखेड़ा गोसाईगंज का रहने वाला है। पाँचवा आरोपित राजकुमार यादव लखनऊ के नई बस्ती साहखेड़ा गोसाईगंज का रहने वाला है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts