आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। सोरांव थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव में रविवार की सुबह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। आम तोड़ते समय डाल सहित नीचे गिरकर गम्भीर रूपसे घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
सोरांव थाना क्षेत्र के वजीराबाद गांव निवासी इन्द कुमार पटेल 50 पुत्र स्वर्गीय जवाहर लाल गांव के एक बाग में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था कि अचानक पेड़ की डाल टूटने से वह नीचे गिरकर घायल हो गया। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। परिवार के लोग शव लेकर घर वापस आये और सोरांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में दो पुत्र, एक पुत्री और पत्नी कृष्णा कुमारी है। मृतक पेशे से किसान था। उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…