आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। औद्योगिक थाना क्षेत्र में स्थित मनैइया गांव में रविवार दोपहर एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितयों में गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोली उसके पिता की लायसेंसी बंदूक से चली है।
औद्योगिक के मनैइया गांव निवासी अनुरूद्ध द्विवेदी प्राइवेट काम करके किसी तरह तीन बेटी और दो बेटो एवं पत्नी सीता का भरण-पोषण करते है। बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर अनुरूद्ध की दूसरे नम्बर की बेटी संध्या 16 वर्ष घर के दूसरी मंजिल पर कमरे में पिता की लायसेंसी बन्दूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग उसके कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ मिली और लायसेंसी बंदूक गिरी हुई दिखाई दी। परिजनोंकी सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। पुलिसने बताया कि परिजनों कहना है कि उसने खुद अपने पेटमें गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लेकिन अबतक आत्महत्या की वजह नहीं बता रहें है। पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र नाथ चैधरी ने बताया कि एक किशोरी की गोली लगनेसे मौत हुई है। गोली युवती के पिता के लायसेंसी असलहे से चली है। मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। परिवारके लोग भी कुछ सही नही बता रहें है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…