Categories: AllahabadCrime

युवक की हत्या कर शव फेका

आफताब फारुकी

इलाहाबाद। नगर के म्योराबाद चर्च के समीप स्थित मैदान में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव लावारिश हालत में पाया गया। बताया जा रहा है कि किसी रस्सी से गला घोटकर हत्या की गई है। लेकिन पुलिस अबतक उसकी पचाहन नहीं करा सकी।

कैन्ट थाने क्षेत्र के म्योराबाद चर्च के समीप स्थित मैदान में मंगलवार की सुबह लगभग 35वर्षीय युवक का शव पाया गया। बताया जा रहा है कि उसके गले में नोलगो निशान बना हुआ है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश श्रीवास्तव कहना है कि लगभग 35 वर्षीय एक युवक का शव पाया गया है। उसकी मौत का राज अन्त्य परीक्षण के बाद ही खुल पायेगा। पुलिस पहले उसकी पहचान कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts