आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद।घूरपुर थाने की पुलिस ने बुधवार की भोर में वाहन चेकिंग के दौरान गांजे की तस्करी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से तीस किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक यमुनापार दीपेन्द्र चैधरी ने बताया कि घूरपुर थानाध्यक्ष ओम शंकर शुक्ला व उनकी टीम बुधवार की भोर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्य जा रहे है। इस सूचना पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने घूरपुर थाने से कुछ दूरी पर बाइक से जाते हुए दो युवकों को रोका और उनके पास मौजूद सामान को देखा तो वह गांजे की बोरी निकली। पकड़े युवकों में एक सोनू उर्फ सूरज और दूसरा रामवीर बिन्द है। पूंछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि विगत काफी दिनों से इस कारोबार से जुड़े हुए है। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से लगभग 30 किलो गांजा बरामद किया। दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया और जेल भेज दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…