आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। कोरांव थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव के समीप बुधवार दोपहर बेकाबू ट्रक की टक्कर लगने से पुलिस भर्ती से लौट रहे प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मेें लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मध्य प्रदेश के रीवां जनपद के शाह थाना क्षेत्र में अतरौला गांव निवासी अनुग्रह नारायण सिंह 22वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह एक बहन और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वर्तमान में वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह पुलिस भर्ती में शामिल होने के लिए आजमगढ़ बाइक से गया था। जहां से वह रात में इलाहाबाद शहर पहुंचा और बुधवार की सुबह बाइक से अपने घर के लिए जा रहा था। रास्ते में कोरांव थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव के समीप उसकी बाइक में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्ज में लेकर, उसके परिजनों को खबर दी। खबर मिलते ही उसके परिजन भी बदहवास हालत में पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…