आफ़ताब फारुकी
इलाहाबाद। नगर के गोविन्दपुर पुलिस चैकी समीप स्थित ट्रांसफारमर के समीप प्रवाहित हो रहे करंट से एक अधेड़ की बुधवार की सुबह मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरूकर दिया। सूचना पर पहुंची शिवकुटी थाने की पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
शिवकुटी के कांशीराम कालोनी मेहदौरी निवासी राजकुमार शर्मा 55वर्ष पुत्र स्वर्गीय भगवानदास मजदूरी करके किसी तरह अपने विधवा भाभी कलावती पत्नी स्वर्गीय कामेश्वर के साथ रहता था। वह आविवाहित था। बताया जा रहा है कि गोविन्दपुर मोहल्ले में राजकुमार की एक मोची से दोस्ती थी। जिसके पास वह अधिकतर जाता था और कभी कभार उसी के पास रात में रूक जाता था। मंगलवार की शाम राजकुमार अपने दोस्त के पास गया और उसी के पास रूक गया। बुधवार की सुबह वह सरकारी ट्यूवेल में स्नान करके लौट रहा था कि इस बीच वहीं पास में मौजूद ट्रांसफारमर के समीप अचानक फिसल कर गिर गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और देखते ही देखते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी। इस बीच आक्रोशित लोग वहां हंगामा करने लगे। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस ने मृतक के भाभी कलावती की तहरीर पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…