Categories: AllahabadUP

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

आफताब फारूकी

इलाहाबाद। घूरपुर थाना क्षेत्र के करमा बाजार के पास बुधवार की सुबह सड़क हादसे में एक साइकिल सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गुरूवार की भोर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी।

करछना थाना क्षेत्र के सोनाईडीह गांव निवासी मोती लाल का 40 वर्षीय पुत्र कमलेश बुधवार की सुबह किसी काम से साइकिल से करमा बाजार गया था। जहां घर वापस लौटते समय बाजार में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी गुरूवार की भोर मौत हो गयी। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतक के परिवार में दो पुत्र, दो पुत्री, पत्नी गुड्डी देवी है।

pnn24.in

Recent Posts