प्रदीप दूबे बिक्की
औराई । थाना क्षेत्र राजमार्ग पर स्थित माधोसिंह बाजार के पास गुरुवार को दोपहर में ट्रक के धक्के से बाइक सवार राहुल ¨बद (18) की मौके पर ही मौत हो गई तो दो अन्य घायल हो गए। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मचा गया।
कारीगांव ज्ञानपुर निवासी सुखराज ¨बद, योगेंद्र ¨बद व राहुल ¨बद निवासी बेलवरिया, मीरजापुर एक बाइक से तुलापुर महराजगंज स्थित किसी रिस्तेदारी में शादी का निमंत्रण देने जा रहे थे। उक्त स्थान पर पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रक से धक्का लग गया। इससे तीनों असंतुलित होकर बाइक समेत गिर पड़े। राहुल ट्रक की जद में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुखराज व योगेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी होते ही औराई थानाध्यक्ष सुनीलदत्त दुबे भी पहुंच गए। ट्रक को कब्जे में कर लिया ¨किंतु ट्रक चालक भागने में सफल रहा। शव को कब्जे में कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…