Categories: AllahabadCrime

बेली अस्पताल के रैन बसेरा में मिले शव की हुई शिनाख्त

आफ़ताब फारुकी

इलाहाबाद। तेज बहादुर सप्रू अस्पताल परिसर स्थित रैन बसेरा में एक वृद्ध का शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जामातलाशी में मिले कागजात के आधार पर परिजनों को सूचित करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
झूंसी थाना क्षेत्र के गुलालपुर गांव निवासी छोटे लाल 80 पुत्र स्वर्गीय शुभनन्दन इधर कई दिनों ने कैण्ट थाना क्षेत्र स्थित बेली अस्पताल परिसर के रैन बसेरा में रह रहा था। सोमवार की रात उसकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे उसकी एकलौती बेटी शलिनी ने अपने पिता के रूपमें शिनाख्त करते हुए बताया कि मेरे पिता कई दिन पूर्व बेली में चिकित्सक से इलाज के लिए निकले थे तब से वह नहीं लौटे थे।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts