Categories: AllahabadCrime

संदिग्ध परिस्थिति में आर्मी के जवान की मौत

आफ़ताब फारुकी

इलाहाबाद। कैण्ट थाना क्षेत्र के आर्मी अस्पताल में भर्ती एक जवान संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के पटना जनपद के विक्रम थाना क्षेत्र के ग्राम शर्मा मदसरा गांव निवासी नायक दिनेश कुमार 56 पुत्र स्वर्गीय रामआसरे वर्मा इलाहाबाद के किले में लगभग डेढ़ वर्ष से नायक के पद पर तैनात था। सोमवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में तबियत बिगड़ने पर उन्हे साथी जवानों ने आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजन व दामाद सतीष कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार में दो पुत्री, पत्नी सोनाक्षी देवी है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts