Categories: Allahabad

खपरैला मकान गिरने से बच्ची की मौत

आफ़ताब फारुकी

इलाहाबाद। मेजा थाना क्षेत्र के अमकक्षा कुर्की कलां गांव में बीती रात आंधी आने से एक खपरैला माकान गिरने से एक बच्ची की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेजा थाना क्षेत्र के अमकक्षा कुर्की कलां गांव निवासी घनश्याम चैहान की सात वर्षीय पुत्री नेहा सहित पूरा परिवार अपने खपरैल मकान में सो रहा था। किरात में अचानक आंधी, पानी आने से खपरैल मकान गिरने से उक्त बच्ची की मौत हो गयी। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि मृतका तीन बहन में दूसरे नम्बर की, एक बहन, पिता किसानी करते है।

Adil Ahmad

Recent Posts